आत्मा के अजर-अमर होने का गीता का सार 2021 के लिए आशा की किरण लेकर आए : यूनेस्को प्रमुख

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर (एजेंसी) यूनेस्को की महानिदेशक ऑड्री एजुले ने उम्मीद जताई है कि आत्मा के अजर-अमर होने का भगवद गीता का सार 2021 के लिए आशा की किरण लेकर आएगा।

उन्होंने ट्वीट किया है, ‘‘इस साल क्रिसमस के दिन ही गीता जयंती भी है, 55 सदी पहले आज ही के दिन गीता का उपदेश दिया गया था। ‘आत्मा अजर अमर है, उसे जलाया या सूखाया नहीं जा सकता। आशा है कि आत्मा के अजर-अमर रहने का गीता का यह सार 2021 के लिए आशा की नयी किरण लेकर आएगा।’’

उन्होंने लिखा है, ‘‘गीता जयंती 2020 और क्रिसमस की शुभकामनाएं। भगवद गीता साहित्य की उम्दा रचना और ज्ञान का भंडार है। यूनेस्को की मदद से अनुवाद की जाने वाली पुस्तकों में से एक यह भी है।’’

शिक्षा मंत्रालय ने भी ट्वीट किया है, ‘‘जैसा कि यूनेस्को की माननीय महानिदेशक ऑड्री एजुले ने अर्जुन और कृष्ण के बीच के संवाद को बहुत सही आलोक में रखा है, हम सब मिलकर नयी आशाओं और प्रेम के साथ 2021 का स्वागत करें।’’

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

पश्चिम बंगाल मे किस दल की सरकार बनेगी ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.
Close