मध्य प्रदेश के मंत्री बिसाहूलाल सिंह का नोट बांटते Video वायरल, कांग्रेस ने की हटाने की मांग

भोपाल(एजेंसी) मध्य प्रदेश के खाद्य मंत्री और अनूपपुर विधानसभा से भाजपा के संभावित प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पहले उन पर पद का दुरुपयोग कर भ्रष्टाचार करने को लेकर कांग्रेस चुनाव आयोग से शिकायत कर चुकी है और अब वे लोगों को नोट बांटते कैमरे में कैद हो गए। उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे 100-100 रुपए के नोट बांटते नजर आ रहे हैं।

इधर, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह सब कांग्रेस के द्वारा फैलाया जा रहा है। यह झूठी खबर है। कांग्रेस ने लगातार दूसरे दिन चुनाव आयोग से सिंह के खिलाफ आरोप लगाए हैं। हालांकि, अब सिंह ने इस मामले में सफाई देते हुए इसे पुराना वीडियो बताया है।

इस वीडियो में सिंह नोट बांटते दिख रहे हैं। महिलाओं और बच्चों की लाइन लगाई गईं हैं। वे एक-एक कर सभी के पास जाकर उन्हें नोट दे रहे हैं। इस दौरान उनके पीछे से उनके पक्ष में वोट किए जाने की नारेबाजी हो रही है। इसमें कहा गया है कि अपना नेता कैसे हो, बिसाहूलाल सिंह जैसा हो। हालांकि यह वीडियो कब और कहां की है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

वहीं, सिंह ने कहा कि मंत्री बनने पर गांव में लोगों ने कलश रखकर स्वागत किया। इसी दौरान बच्चियों के कलश को 10 रुपए और 100 रुपए शगुन के तौर पर दिए थे। आचार संहिता लगने के बाद ऐसा कुछ नहीं किया। कांग्रेस का काम सिर्फ आरोप लगाना हैं।

उधर, कांग्रेस ने अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गैर विधायक मंत्री बिसाहूलाल सिंह को पद से हटाए जाने की मांग की है। इसमें कहा गया है कि खाद्य मंत्री बिसाहूलाल पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। शासकीय गेहूं के भंडारण की कालाबाजारी कर व्यापारियों को फायदा पहुंचा रहे हैं। उन पर गेहूं की चोरी के भी आरोप लगाए गए हैं। कहा तो यहां तक गया है कि बिसाहूलाल ने जानवर और पशुओं को खिलाए जाने वाले चावल गरीबों को बंटवा दिए।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

पश्चिम बंगाल मे किस दल की सरकार बनेगी ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.
Close