शिवराज सरकार के बजट में राहत, नहीं लगा कोई नया टैक्स, पढ़ें

मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने विधानसभा में मंगलवार को साल 2021-22 का पेपरलेस बजट पेश कर दिया। सरकार की तरफ से प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट पेश किया। इस बजट में राज्य के नागरिको को बड़ी राहत दे गई है क्योंकि सरकार की तरफ से कोरोना काल में कोई नया टैक्स नहीं लगाया है।

इस बार मध्य प्रदेश सरकार का कुल बजट 2 लाख 41 हज़ार 375 करोड़ का है। जिसमें व्यय का अनुमान 2 लाख 17 हज़ार 123 करोड़ रुपये के करीब का है। साथ ही माना जा रहा है कि, सरकार का कुल राजस्व घाटा 8 हज़ार 294 करोड़ और सकल घरेलू उत्पाद से राजकोषीय घाटे का 4.50% का अनुमान है। आइए जानते हैं बजट में क्या है ख़ास ….

बजट की 10 खास बातें
1. वित्त मंत्री देवड़ा ने कहा कि इस बजट में किसानों के लिए विशेष प्रावधान किया गया है। किसानों को बगैर ब्याज के ऋण देने के लिए करीब 1 हजार करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित है, साथ ही अनाज खरीदी के लिए प्रदेश सरकार नई योजना लाएगी। इसके लिए मार्कफेड और नागरिक आपूर्ति निगम को मदद की जाएगी। इसके लिए बजट में करीब 2,000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।

2. इस नए बजट के अनुसार, प्रदेश में 2441 नई सड़कें बनाने का प्रावधान किया जाएगा। साथ ही 65 नये पुल बनाने के साथ ही 105 रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) बनाए जाएंगे। इसके लिए पीडब्ल्यूडी केअंतर्गत 7341 करोड़ की व्यवस्था की गई है।

3. शिवराज सरकार के इस बजट में स्कूलों के लिए इस बार 1500 करोड़ का बजट रखा गया है। वहीं, सीएम राइज योजना के तहत 9200 सर्वसुविधायुक्त स्कूल खोले जाएंगे और 24 हजार 200 शिक्षकों की बहाली की जाएगी। पांच आदिवासी बहुल जिलों में 9 वीं से 12 वीं तक के स्टूडेंट्स को स्कूल आने-जाने के लिए परिवहन की व्यवस्था की जाएगी।

4. प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर योजना में यदि कोई भी 10 हजार रुपए तक का लोन लेता है तो उसे ब्याज नहीं देना होगा।

5. नए बजट में भोपाल में पुलिस अस्पताल खोलने के साथ ही हर ज़िले में महिला पुलिस थाना खोलने की घोषणा की गई है।

6. प्रदेश सरकार के द्वारा इस बजट में चंबल के विकास के लिए अटल चंबल प्रोग्रेस वे को मंज़ूरी दी गई है।

7. देश में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए मिशन निरामय योजना लागू की जाएगी और प्रदेश में नौ नए मेडिकल कॉलेज (श्योपुर, राजगढ़, मंडला, सिंगरौली, नीमच, मंदसौर, दमोह, छतरपुर, सिवनी में ) खोले जाने की भी घोषणा की गई है। साथ ही नर्सिंग की सीटें बढ़ाकर 320 की जाएंगी व एमबीबीएस की सीटें 2022-23 तक 3250 की जाएंगी।

8. जलजीवन मिशन के तहत हर घर में जल पहुंचाने का एलान किया गया, जिसके लिए बजट में 5962 करोड़ रुपए प्रस्तावित हैं।

9. प्रदेश के 1 हजार ग्राम पंचायतों में 1 हजार गौ शालाएं भी बनेंगी। साथ ही नर्मदा बेसिन के लिए 300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

10. वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट पर ज़ोर देने के साथ ही पन्ना में डायमंड म्यूजियम बनाने का भी ऐलान किया गया है।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

पश्चिम बंगाल मे किस दल की सरकार बनेगी ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.
Close