
कलेक्टर ने किया एस.डी.एम. कार्यालय का निरीक्षण
राजगढ़। कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने ब्यावरा पहुंचकर एस.डी.एम. कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने दायरा पंजी का अवलोकन किया, राजस्व प्रकरणों, वसूली, डायवर्शन आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी ली तथा फाइलों का अवलोकन किया। कलेक्टर को लंबे समय से शस्त्र लाइसेंस के आवेदन लंबित मिले। कलेक्टर द्वारा वर्ष 17-18 से आवेदन लंबित रखने पर स्टेनो श्री कुलदीप यादव को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी प्रकरण अधिक समय तक लंबित ना रहे।
कलेक्टर ने डायवर्शन शाखा का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं अलमारी में से फाइल निकाली जिनमें 06 प्रकरण पेंडिंग पाए गए। उन्होने संबंधित शाखा लिपिक राजेश गौतम को प्रकरण शीघ्र ही निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर द्वारा वसूली के प्रकरणों में भी पेंडेंसी पाई गई। जिस के संबंध में उन्होंने संबंधित को हिदायत देते हुए पेंडेंसी का त्वरित निराकरण करने के निर्देष दिए।