
कार्तिक पूर्णिमा के दिन इसलिए होती है तुलसी पूजा
नई दिल्ली। कार्तिक पूर्णिमा कार्तिक मास का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है। इस दिन सत्यनारायण औऱ मां लक्ष्मी पूजा की पूजा की जाती है। आपको बता दें कि इस साल कार्तिक पूर्णिमा 30 नवंबर को मनाई जाएगी। पूर्णिमा तिथि 29 नवंबर को दोपहर 12:47 बजे से लग जाएगी और 30 नवंबर को दोपहर 2:59 बजे तक रहेगी। इस दिन तुलसी पूजा का भी विशेष महत्व है। दरअसल कार्तिक मास की एकादशी के दिन तुलसी का भगवान विष्णु के शालीग्राम रूप के साथ विवाह हुआ था , वहीं कहा जाता है कि पूर्णिमा तिथि के दिन तुलसी का बैकुंठ धाम में आगमन हुआ था।
इसलिए कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी पूजा का खास महत्व है। यह भी कहा जाता है कि इसी दिन तुलसी का पृथ्वी पर आगमन भी हुआ था। इस दिन श्रीहरि की पूजा में तुलसी अर्पित करना लाभदायक होता है।ऐसी मान्यता है कि इस दिन घरों में तुलसी के पौधे के आगे दीपक जलाना और भगवान विष्णु की पूजा करने से लक्ष्मी सदा के लिए प्रसन्न हो जाती है।
कार्तिक मास आरोग्य प्रदान करने वाला, रोगविनाशक, सद्बुद्धि प्रदान करने वाला तथा मां लक्ष्मी की साधना के लिए सर्वोत्तम है।