सांसद प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, कहा- पागल हो गई हैं ममता बनर्जी

भोपाल। बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि ममता बनर्जी पागल हो गई हैं। बंगाल हिंदू राज्य बनेगा। वहीं, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग भगवा को आतंकवादी कहते हैं, वे छत्रिय नहीं होते हैं।

उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए बंगाल में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर हुए हमले को लेकर कहा, ”मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पागल हो गई हैं। वह तिलमिला गई हैं। उनको समझ आ गया है कि यह भारत है, पाकिस्तान नहीं, जिस पर शासन कर रही हैं। बंगाल में बीजेपी और हिंदू का शासन आएगा। बंगाल अखंड भारत का हिस्सा है, वह इसे अलग करने का प्रयास कर रहीं हैं।” उन्होंने कहा कि ऐसी महिला जोकि विदेशी परंपरा का पालन कर रही हैं, यहां उनको टिकने नहीं देंगे। हिंदू राष्ट्र की स्थापना होगी। बंगाल हमारा हिंदू राज्य और भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

पश्चिम बंगाल मे किस दल की सरकार बनेगी ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.
Close