
युवाओ के संग उमंग ने मनाया पतंग उत्सव
गंधवानी-शाजापुर (नि प्र)
-मंदिराें में हुए विशेष श्रंगार, लोगों ने दान-पुण्य किया
जिले भर में मकर संक्राति पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दिन मंदिरों में आकर्षक साज सज्जा की गई। दर्शनों के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। लोगों ने दान पुण्य किया। इधर परंपराअनुसार लोगों ने पतंग भी उड़ाई। आसमान रंग बिरंगी पतंगों से पट गया। बच्चे, बड़े, बुजुर्ग हर कोई पतंगबाजी का लुत्फ लेते हुए नजर आए।
सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश करने के पश्चात गुरुवार को मकर संक्राति पर्व की धूम रही। ग्रह नक्षत्रों की चाल बदल गई। पर्व पर गुरुवार सुबह से ही लोग मंदिरों में पहुंचने लगे। मंदिरों में प्रभुश्री का विशेष श्रंगार किया गया। इसके अलावा अन्य मंदिरों में भी लोग पहुंचे। मकर संक्रांति पर्व पर महिलाओं ने एक-दूसरे को हल्दी-कुमकुम लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दी।
मकर संक्रांति के पावन पर्व पर पूर्व वन मंत्री एवं गंधवानी विधायक उमंग सिंघार द्वारा “उमंग पतंग उत्सव 2021” का आयोजन किया गया ।
युवाओ ने खूब उमंग एवं हर्षोउल्लास के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया ।
मकर संक्राति पर्व पर पतंग उत्सव में पतंगबाजों का उत्साह चरम पर रहा। पेंच लड़ाकर एक-दूसरे की पतंग काटने के लिए होड़ सी मची रही।
काटा है…वो गया…इस तरह का शोर दिन भर पतंग उत्सव में पतगबाजों के मुंह से सुनने को मिला। जब भी कोई पतंग काटता वह इसी तरह अपनी खुशी का ईजहार करता।
आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से पट गया।