आनंद महिंद्रा के दिल को छू गई मुंबई लोकल की एक तस्वीर, ट्वीट कर बोले- यही है भारत की आत्मा

मुंबई। कोरोना लॉकडाउन में बंद हुई मुंबई की लोकल ट्रेन को एक फरवरी से फिर से खोला गया है। लोग पहले की तरह तो नहीं, लेकिन सरकार द्वारा तय नियमों के मुताबिक इससे यात्रा कर रहे हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया में कई तस्वीरों वायरल हो रही हैं। लोग इसको लेकर भावुक हो रहे हैं। आनंद महिंद्रा ने इसे भारत की आत्मा बताया है।

एक ट्विटर यूजर ने लिखा है, ‘एक क्लिक जिसने मेरे दिल को छू लिया। 11 महीने बाद ट्रेन की यात्रा करने से पहले एक व्यक्ति लोकल ट्रेन की पूज कर रहा है।’ इसे रिट्वीट करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा, ‘भारत की आत्मा… मैं प्रार्थना करता हूं कि हम इसे कभी न खोएं।’
आपको बता दें कि लगभग 320 दिनों के अंतराल के बाद रेलवे ने आम जनता को मुंबई में लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति दी। हालांकि इसके लिए कुछ घंटों का सीमित समय है। इस दौरान प्रबंधन के लिए स्थानीय पुलिस की मदद ली जा रही है। सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा था कि सभी अधिकृत प्रवेश/निकास बिंदु और टिकट काउंटर सेवाओं के सुचारू संचालन के लिए खोला गया है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बताया था कि एक फरवरी से मुंबई लोकल को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। बता दें कि महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन के बाद से इसे सिर्फ हेल्थ वर्कर्स और जरूरी सेवाओं में काम करने वाले लोगों के लिए खोला गया था लेकिन अब इसे सभी के लिए खोल दिया गया है।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

पश्चिम बंगाल मे किस दल की सरकार बनेगी ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.
Close