हाईटेक एनेक्सी बिल्डिंग की वीवीआईपी लिफ्ट में फंसे सीएम शिवराज, दो इंजीनियर सस्पेंड

भोपाल। बुधवार शाम को राज्य मंत्रालय की एनेक्सी बिल्डिंग-2 में उस वक़्त अफसरों और इंजीनियरों के हाँथ-पैर फूल गए। जब एनेक्सी बिल्डिंग-2 VVIP हाईटेक लिफ्ट खराब हो गई है और संयोग से उसी लिफ्ट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 3 से 4 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे। दरअसल, सीएम जैसे ही मंत्रालय से घर जाने के लिए जैसे ही लिफ्ट के अंदर गए, वह बंद हो गई। इसके बाद दोषी पाए गए राजधानी परियोजना प्रशासन (CPA) के प्रभारी SDO विद्युत शैलेंद्र परमार और सब इंजीनियर मनोज यादव को बुधवार देर शाम सस्पेंड कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने पिछले कार्यकाल में भोपाल के मंत्रालय भवन में अति-आधुनिक एनेक्सी बनाने का फैसला किया था। 615 करोड़ रुपए में बनी पांच मंजिला एनेक्सी में जिस तरह का मुख्यमंत्री सचिवालय तैयार किया गया है, वह शायद पूरे देश में नहीं होगा। नई बिल्डिंग में CM और मुख्य सचिव के लिए अलग से लिफ्ट लगाई गई है।

वहीं जिस कमरे में CM बैठेंगे, उसमें बुलेटप्रूफ कांच लगाए गए हैं। बताया जाता है कि, राज्य मंत्रालय की एनेक्सी 1 व 2 में हाईटेक 16 लिफ्ट लगाई गई हैं। जिस लिफ्ट में तकनीकी खराबी आई है, उसका उपयोग केवल मुख्यमंत्री ही करते हैं और वह अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित है। वैकल्पिक तौर पर एक और लिफ्ट है। जिसका इस्तेमाल पिछले दो दिन से मुख्यमंत्री कर रहे हैं।

हालाँकि, इस खराब हुई लिफ्ट में कल देर शाम तक काम चल रहा था लेकिन अभी तक सुधर नहीं पाई है। अब इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने इसे CPA के इंजीनियरों की गंभीर लापरवाही माना है। GAD ने एक नोटशीट बुधवार को नगरीय विकास एवं आवास विभाग को भेजी थी। जिसके आधार पर मंत्रालय की विद्युत व्यवस्था व मेंटनेंस के लिए नियुक्त दो इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया गया है।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

पश्चिम बंगाल मे किस दल की सरकार बनेगी ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.
Close