फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़कर 35 फीट गहरी खाई में स्कॉर्पियो, 3 दोस्तों की मौत और दो घायल

भोपाल। जबलपुर के NH-30 के मझौली बायपास पर रविवार देर रात को एक भीषण व दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक तेज़ रफ़्तार स्कॉर्पियो रात के दो बजे के करीब फ्लाईओवर की रेलिंग को तोड़ते हुए लगभग 35 फीट नीचे जा गिरी। क्षतिग्रस्त गाड़ी की हालत ही हादसे की भयावहता दर्शा रही हैं। साथ ही वाहन सवार तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो अन्य दोस्तों की हालत गंभीर है।

जानकारी के अनुसार, इलाके के वार्ड नंबर छह में रहने वाले रूप सिंह के यहां अन्नप्राशन का कार्यक्रम था। इसी के तहत घर पर सभी रिश्तेदार-पड़ोसी जुटे थे। परिजनों के मुताबिक रूप सिंह का दूसरा बेटा शेखर अपने 5 अपने दोस्तों (अखिलेश ठाकुर, सनी पटेल, सोनू गुप्ता व रिंकू) के साथ देर रात पास के ही ढाबे पर चाय पीने गए थे। वे सभी ढाबे से लौट रहे थे, तभी मझौली बायपास के फ्लाईओवर पर गाड़ी अनियंत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि, वाहन रूप सिंह का बेटा शेखर चला रहा था। इसके बाद स्कार्पियो फ्लाईओवर की 25 फीट की रेलिंग तोड़ते हुए 35 फीट नीचे जा गिरी।

हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में शेखर, अखिलेश व सनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रिंकू का पैर फ्रैक्चर हो गया है। उसके सिर व चेहरे में भी चोटें आई हैं। उसे मेडिकल रेफर कर दिया गया है। सोनू गुप्ता को हल्की चोटें आई थीं। हादसे के बाद सोनू ने ही हादसे की सूचना पुलिस को दी। जैसे ही हादसे की खबर घर पहुँची तो वहां कोहराम मच गया। खुशियों से भरे घर में दुःख का पहाड़ टूट पड़ा। घरवालों को भरोसा ही नहीं हो रहा था कि, उनके बच्चे अब इस दुनिया में नहीं रहे।

परिजनों ने बताया कि, शेखर प्रॉपर्टी का काम करता था और उसके दो बच्चे हैं। शेखर अभी कुछ दिन पहले ही पिता बना था और उसकी बेटी के लिए यह कार्यक्रम रखा गया था। उसके बड़े भाई का निधन पहले ही हो गया था, इसके बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी शेखर के कन्धों पर थी।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

पश्चिम बंगाल मे किस दल की सरकार बनेगी ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.
Close