बिहार में DRI को मिली बड़ी कामयाबी, डिब्रूगढ़ राजधानी एसी फर्स्ट से 3 करोड़ के सोना के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पटना। डायरेक्टरेट ऑफ रेवन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने बड़ी कार्रवाई की है। 6 किलोग्राम सोने के चार बिस्किट के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद सोने की कीमत करीब 3 करोड़ रुपए है। दोनों डिब्रूगढ़ राजधानी (स्पेशल) के एसी फर्स्ट क्लास से सोना लेकर दिल्ली जा रहे थे। हाल के समय में डीआरआई द्वारा बरामद की गई सोने की यह सबसे बड़ी खेप है।

डीआरआई पटना को सूचना मिली कि डिब्रूगढ़ राजधानी से तस्कर सोना लेकर दिल्ली जा रहे हैं। ट्रेन के पाटलिपुत्र स्टेशन पहुंचने से पहले ही सोमवार की रात डीआरआई की टीम ने मोर्चा संभाल लिया। जैसे ही ट्रेन रूकने की सूचना मिली, एसी फर्स्ट क्लास की तलाशी शुरू कर दी गई। इस दौरान दो संदिग्धों को खंगाला गया तो उसके पास से सोने की चार बिस्किट मिलीं। प्रत्येक बिस्किट का वजन 1.5 किलोग्राम है।

डीआरआई ने तस्करी के आरोप में नवनाथ सूर्यवंशी और बिक्रम मिशल को गिरफ्तार किया है। दोनों महाराष्ट्र के सांगली के रहनेवाले हैं। बरामद सोने की बिस्किट म्यंमार से तस्करी के जरिए भारत लाई गई। इसके बाद असम के रास्ते उसे दिल्ली ले जाना था।

चार महीने में 16 किलो सोना बरामद
सोना की तस्करी का बड़ा रूट बिहार के रास्ते दिल्ली और मुंबई को जाता है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नवम्बर 2020 से अबतक बिहार में सोने की पांच खेप जब्त की गई है, जिसमें 16 किलोग्राम के करीब सोना बरामद हुआ है। इससे पहले तीन खेप भी ट्रेन से पकड़ी गई थी। हालांकि तस्करी के सोने का एक खेप पटना हवाई अड्डे पर पकड़ा गया था।

म्यंमार के मोरे बार्डर से आता है सोना
डायरेक्टरेट ऑफ रेवन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने 1-4 दिसम्बर के बीच विदेशी सोने की तीन खेप पकड़ी थी। वहीं सोमवार की रात एक खेप पकड़ी गई है। बताया जाता है कि ये सोना म्यंमार के मोरे बार्डर के रास्ते भारत लाई जाती है। इसके पीछे देश-विदेश में बड़ा तस्कर नेटवर्क काम करता है।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

पश्चिम बंगाल मे किस दल की सरकार बनेगी ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.
Close