मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा का दिग्विजय सिंह पर हमला, ओबीसी आरक्षण का चक्रव्यूह दिग्विजय सिंह ने रचा

हिन्दी समाचार। 23/12/2021
भोपाल (एजेंसी) पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि दिग्विजय सिंह ने चक्रव्यूह रचा है। इसमें कमलनाथ भी फंस गए। दिग्विजय सिंह जैसे सामंती लोग चाहते हैं कि ओबीसी वर्ग को किसी प्रकार से अवसर नहीं मिले।

सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि ओबीसी आरक्षण को लेकर जो भ्रम की स्थिति बनी है, उसके लिए दिग्विजय सिंह जिम्मेदार हैं। उन्होंने चक्रव्यूह रचा जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ भी उलझ गए हैं। शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह की सामंती सोच की वजह से यह स्थिति बनी है। सामंती सोच वाले यह नहीं चाहते हैं कि ओबीसी वर्ग के किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार का अवसर नहीं मिले। दिग्विजय सिंह की वजह से आज प्रदेश इस स्थिति में आकर खड़ा हो गया है।

कांग्रेस नेता तनखा को तर्क रखना था
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि सुप्रीमकोर्ट में जाने वाले कांग्रेस नेता व अधिवक्ता विवेक तन्खा को अदालत के सामने अपनी याचिका का विषय रखना था। उन्होंने कहा कि तन्खा को यह कहना था कि उन्होंने इस विषय पर रिलीफ नहीं मांगी थी और उन्हें अपनी याचिका पर तर्क रखना था। उनको अपनी याचिका वापस लेना चाहिए थी। इसका कांग्रेस नेता जवाब नहीं दे पा रहे हैं।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

पश्चिम बंगाल मे किस दल की सरकार बनेगी ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.
Close