भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में अलका श्रीवास्तव, सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सदस्य सचिव मध्यप्रदेश खाद्य आयोग (अतिरिक्त प्रभार) को सचिव मध्यप्रदेश चिकित्सा शिक्षा विभाग में पदस्थ करते हुए सदस्य सचिव खाद्य आयोग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

उप सचिव राकेश सिंह को उप सचिव महिला बाल विकास, जितेन्द्र सिंह राजे अपर सचिव को संचालक कौशल विकास, तन्वी हुडडा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मंडला को आयुक्त नगर पालिका निगम सतना तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी सतना के पद पर पदस्थ किया गया है।

रिशव गुप्ता मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मंदसौर का आयुक्त नगर पालिक निगम सतना किया गया स्थानांतरण निरस्त करते हुए उन्हें यथावत रखा गया है।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

पश्चिम बंगाल मे किस दल की सरकार बनेगी ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.
Close