हिंदू महासभा के नेता को पार्टी में लेने पर रार, बाबूलाल ने गांधी प्रतिमा पर चढ़ाए फूल, कांग्रेसियों ने किया शुद्धिकरण

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस अपने सियासी बवाल से उबर नहीं पा रही है। कारण है गोडसे भक्त बाबूलाल चौरसिया की कांग्रेस में एंट्री… जहाँ एक तरफ प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता बाबूलाल को डिफेंड कर रहे हैं तो वहीं, दूसरा गुट इस फैसले के विरोध में लगातार निशाना साध रहा है। इसी कड़ी में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव के करीबी माने जाने वाले रूपेश यादव ने रविवार को फूलबाग पर महात्मा गांधी की प्रतिमा को गंगाजल से नहला कर उसका शुद्धिकरण किया। बता दें कि एक दिन पहले ही बाबूलाल चौरसिया ने यहां पुष्प अर्पित किये थे।

आपको बता दें कि, कांग्रेस के भीतर के लड़ाई अब सड़क पर आ चुकी है। जब से हिन्दू महासभा के पूर्व नेता बाबूलाल ने पार्टी ज्वाइन की है तभी से विरोध कर रहे कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि, एक गोडसे भक्त को पार्टी में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में यह शुद्धिकरण आवश्यक है। इसी सन्दर्भ में रविवार को फूलबाग पर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर बाबूलाल को वापस भेजो के नारे लगाते हुए निष्कासित करने की मांग की है। साथ ही जिस गांधी प्रतिमा पर एक दिन पहले बाबूलाल ने माल्यार्पण व पुष्प किये थे, उसे भी गंगा जल से नहलाकर शुद्धिकरण किया गया। इसके बाद माला चढ़ा कर गांधी विचारधारा जिंदाबाद के नारे लगाए, साथ ही गोडसे मुर्दाबाद के भी नारे लगाए हैं। बता दें कि, इस प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव के करीबी माने जाने वाले प्रदेश सचिव रूपेश यादव कर रहे थे।

गौरतलब है कि, ग्वालियर के हिंदू महासभा के इकलौते पार्षद व गोडसे भक्त बाबूलाल चौरसिया के कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस की सियासत में हलचल मची हुई है। जिसके चलते पार्टी में ही दो गुट बन गए हैं, एक गुट इस फैसले को सही बता रहा है तो वहीं दूसरा गुट गोडसे भक्त की एंट्री को गांधीवादी विचार धारा की हत्या बता रहे हैं।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

पश्चिम बंगाल मे किस दल की सरकार बनेगी ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.
Close