एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती को लेकर शिवराज सरकार ने किया ये ऐलान

भोपाल। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट पेश किया। राज्य सरकार ने बजट भाषण में एमपी पुलिस में चल रही 4000 कांस्टेबल भर्ती का भी जिक्र किया। बजट में कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में लगभग 4000 पुलिस कांस्टेबलों के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। सरकार के इस ऐलान से माना जा सकता है कि मार्च 2022 तक भर्ती में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिल सकती है। बजट में कहा गया है कि पुलिस बल को कानूनी और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए मानव संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

गौरतबल है कि मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी) ने जनवरी-फरवरी माह में एमपी पुलिस में कांस्टेबल के 4000 पदों पर भर्ती निकाली थी। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11 फरवरी थी। इन पदों के लिए भर्ती परीक्षा 6 अप्रैल 2021 से शुरू होगी। करीब 10 लाख युवाओं ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है।

प्रदेश में अपराध और अपराधियों पर बेहतर नियंत्रण के लिए बजट में पुलिस को आवश्यक मानव संसाधन के साथ आधुनिक तकनीक से भी सक्षम और ज्यादा प्रभावी बनाने को प्राथमिकता दी गई है। प्रदेश में माफिया तत्वों के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

पश्चिम बंगाल मे किस दल की सरकार बनेगी ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.
Close