महाराष्ट्र के औरंगाबाद में वीकेंड पर लॉकडाउन लागू, जानें क्या-क्या रहेगा बंद

मुंबई। महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं। संभाजीनगर (औरंगाबाद) में कोरोना के केस में वृद्धि होने की वजह से वीकेंड पर लॉकडाउन लागू करने का फैसला लिया गया है। महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे ने यह जानकारी दी।

राज्य के मंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि 11 मार्च से 4 अप्रैल तक बढ़ते कोरोना वायरस मामलों के बीच संभाजीनगर (औरंगाबाद) में रात के समय प्रतिबंध लागू रहेंगे। इसका समय रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक होगा। वहीं, वीकेंड पर पूरी तरह से लॉकडाउन होगा। इस दौरान स्कूल, कॉलेज, मैरिज हॉल बंद रहेंगे।

महाराष्ट्र में पिछले दिनों अमरावती, अकोला, अकोट और मुरजितापुर में लॉकडाउन लागू करने का फैसला लिया गया था। वहीं, मुंबई में कई तरह की सख्ती को लागू किया गया था। वहीं, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लॉकडाउन को लेकर कहा था कि वह इसे थोपना नहीं चाहते, मजबूरी भी कोई चीज है। उन्होंने कहा था कि आठ से 15 दिनों में स्थिति की समीक्षा की जाएगी। तब तक, राज्य में किसी भी सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनीतिक सभा को प्रतिबंधित करने के अलावा कोई राज्यव्यापी प्रतिबंध नहीं लगाया गया था।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

पश्चिम बंगाल मे किस दल की सरकार बनेगी ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.
Close