
महिला दिवस पर बर्गर किंग ने किया ट्वीट, औरतों की जगह किचन में… और मच गया हंगामा
नई दिल्ली। महिला दिवस पर बर्गर किंग के एक ट्वीट से सोशल मीडिया में हंगामा मच गया। लोगों ने कंपनी को ट्रोल कर दिया। केफसी भी इस मामले में पीछे नहीं रही। उसने भी अपने अंदाज में जवाब दिया। आपको बता दें कि बर्गर किंग ने एक ट्वीट किया, जिसमें उसने कहा ‘औरतों की जगह किचन में’। इसके बाद लोगों ने पूरी दुनिया में फूड चेन चलाने वाली इस कंपनी को ट्विटर पर ट्रोल करना शुरू कर दिया।
हालांकि कंपनी ने अपने ही ट्वीट के रिप्लाई में लिखा, ‘हमारे किचन में सिर्फ 20 प्रतिश शेफ ही महिलाएं हैं। अगर वह हमारे साथ जुड़ना चाहती हैं तो स्वागत है। हम इस क्षेत्र में महिलाओं की संख्या बढ़ाकर लिंगानुपात को बदलना चाहते हैं। इसको लेकर हम एक अभियान पर हैं।’
Live Share Market