मध्य प्रदेश में एक दिन के लिए गृहमंत्री बनीं कांस्टेबल मीनाक्षी, नारीशक्ति के हवाले रही CM शिवराज की सुरक्षा

भोपाल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्रालय से लेकर खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तक की सुरक्षा की जिम्मेदारी महिलाओं के हवाले रही। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांस्टेबल मीनाक्षी वर्मा को एक दिन के लिए अपनी कुर्सी सौंप दी। मीनाक्षी ने गृहमंत्री की तरह जनता दरबार में लोगों की समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के प्रति सम्मान दिखाने के लिए सोमवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के वाहन सहित उनकी सुरक्षा का पूरा जिम्मा महिला सुरक्षाकर्मियों ने संभाला। प्रदेश के जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री चौहान के काफिले के पायलट वाहन सहित उनके वाहन चालक और सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी सोमवार को महिला सुरक्षाकर्मियों के हाथ में रही।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) बिट्टू शर्मा ने मुख्यमंत्री के सुरक्षा दल का नेतृत्व किया, जबकि विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) वंदना मेहरा ने चौहान और उनकी पत्नी साधना को पुख्ता सुरक्षा प्रदान करने के लिए महिला सुरक्षाकर्मियों के साथ समन्वय किया। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही चौहान का वाहन रिजर्व इंस्पेक्टर (महिला) इरशाद ने चलाया।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने #InternationalWomensDay के मौके पर अपनी कुर्सी संभालने का मौका एक महिला कांस्टेबल को दिया।

उन्होंने बताया, “नारी का सम्मान जहां है संस्कृति का उत्थान वहां है। मैंने उन्हें अपना स्थान देकर संदेश दिया है कि आप अपार शक्ति की भंडार हैं।” pic.twitter.com/HrIVNJOcmc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 8, 2021
शर्मा ने बताया, ”मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है। सुरक्षा दल में कुल 22-25 महिलाएं शामिल हैं, जो मुख्यमंत्री को सुरक्षा प्रदान कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने इससे हमें सम्मानित और प्रोत्साहित किया है।” क्या उन्हें यह जिम्मेदारी करने में कोई परेशानी हुई, इस सवाल पर डीएसपी शर्मा ने कहा, ”बिल्कुल नहीं।”

मुख्यमंत्री ने सोमवार को अपने दिन की शुरुआत यहां नेहरू नगर में महिला स्वच्छता कार्यकर्ताओं के साथ ‘चाय पे चर्चा की और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर उनके लिये मंगल कामना की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने उनकी कल्याण योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की। इस अवसर पर चौहान ने कहा, ”महिलाएं सफाई कार्य से लेकर अंतरिक्ष में जाने तक कोई भी कार्य कर सकती हैं। आज का दिन महिलाओं के लिये खास दिन है।”

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

पश्चिम बंगाल मे किस दल की सरकार बनेगी ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.
Close