बसों में यात्रियों को मास्क लगाना अनिवार्य : परिवहन मंत्री श्री राजपूत

भोपाल, 16 मार्च 2021 परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं के विभिन्न कारणों में से एक बड़ा कारण बसों के समय में पर्याप्त अंतराल नहीं होना भी एक है। एक-दो मिनट के अंतराल से परमिट जारी होने पर सड़क पर बसों में प्रतिस्पर्धाएँ बढ़ती है जिससे चालक समय पर पहुँचने के दबाव में गाड़ी तेज गति से चलाते है। जिससे वाहनों की दुर्घटना की संभावना निरंतर बनीं रहती है। इसे रोकने के लिये आवश्यक है कि अधिकारी परमिट जारी करने के पूर्व यह सुनिश्चित करें की बसों के संचालन के बीच आवश्यकतानुसार पर्याप्त अंतराल रखा जाएं।

यात्रियों के लिये मास्क अनिवार्य

मंत्री राजपूत ने बताया कि कोरोना के बढ़ते प्रकरणों को देखते हुए बस संचालकों को निर्देशित किया गया है कि यात्रियों के लिए मास्क अनिवार्य किया जाए। अब कोई भी यात्री बिना मास्क के यात्रा नहीं कर सकेगा। किसी भी यात्री बस में मास्क के बिना यात्री पाये जाने पर संबंधित वाहन मालिक, चालक, परिचालक के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही कि जायेगी। इसके साथ ही मार्ग पर संचालित होने वाली यात्री बसों के बीच पर्याप्त अंतराल रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके संबंध में पृथक से दिशा निर्देश जारी किये जायेगे।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

पश्चिम बंगाल मे किस दल की सरकार बनेगी ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.
Close