
“दामिनी’’ एप बचायेगा आकाशीय बिजली से जान
लोगों को मौसम की अनुकूलता एवं प्रतिकूलता के बारे में जागरूक किया जा रहा हैं। इसी कड़ी में मौसम की सबसे प्रतिकूल स्थिति आकाशीय बिजली हैं। इससे बचाव के लिए मौसम विभाग द्वारा एक एप जारी किया गया है, जो इस प्राकृतिक आपदा आकाशीय बिजली से लोगों को बचाएगा। गाज गिरने से पहले अब “दामिनी’’ एप लोगों को सावधान करेगा। जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को सतर्क कर जान बचाई जा सकेगी। यह एप बिजली गिरने के 30 से 40 मिनट पहले अलर्ट करता हैं। इससे जान-माल की क्षति से काफी हद तक बचा जा सकता हैं। यह एप सचेत करता हैं, कि बिजली गिरने वाली हैं और आप इस क्षेत्र से हट जाएं या अंदर चले जाएं।
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मौसम विज्ञान, पुणे पृथ्वी मंत्रालय के तहत संस्था ने देश के विभिन्न हिस्सों में लगभग 48 सेंसर के साथ एक लाइटिंग लोकेशन नेटवर्क स्थापित किया हैं। पुणे में केन्द्रीय प्रसंस्करण इकाई के लिए रखा गया हैं। यह नेटवर्क बिजली के गड़गड़ाहट और वज्रपात की गति के बारे में सटीक जानकारी दे रहा हैं। इस नेटवर्क का उपयोग करते हुए आईआईटीएम ने एक मोबाईल एप ’दामिनी’ विकसित किया हैं। यह एप लाइटनिंग हमलों का सटीक स्थान 40 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में वज्रपात के संभावित स्थानों आदि की जानकारी दे रहा हैं। आमजन एवं किसान दामिनी मोबाईल एप को अपने मोबाईल में इंस्टाल करके वर्षा के दिनों में आकाशीय बिजली गिरने की सटीक सूचना पाकर जानमाल की रक्षा कर सकते है।