
पोर्न केस में फंसे राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी को SEBI ने भी दिया झटका, 3 लाख रुपए का लगाया जुर्माना
हिन्दी समाचार। पोर्न केस में फंसे कारोबारी राज कुंद्रा पर अब सिक्यॉरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने भी चाबुक चला दिया है। सेबी ने राज कुंद्रा के साथ उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी और उनकी कंपनी वियान इंडस्ट्रीज पर 3 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन की वजह से इनपर यह जुर्माना लगाया गया है।
इससे पहले मुंबई की एक अदालत ने कथित तौर पर पोर्नोग्राफिक फिल्में बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स के जरिए प्रसारित करने से संबंधित एक मामले में कारोबारी राज कुंद्रा की जमानत याचिका बुधवार को खारिज कर दी। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति कुंद्रा को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था। उन पर भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
Live Share Market