पॉलिएस्टर के बने झंडे को बढ़ावा देना ठीक नहीं : कांग्रेस

नई दिल्ली, 08 जुलाई/2020
कांग्रेस ने कहा कि केन्द्र सरकार ने तिरंगे के निर्माण में पॉलिएस्टर के उपयोग की अनुमति दी है। यह ठीक नहीं है। इससे चीन और कुछ चंद व्यापारिक घरानों को ही लाभ होगा और हमारे खादी उद्योग को नुकसान उठना पड़ेगा।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर अजय कुमार ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि यह सरकार खादी उद्योग को खत्म करने पर लगी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार तिरंगे के निर्माण में पॉलिएस्टर के उपयोग की अनुमति देकर तिरंगे का अपमान कर रही है।

कुमार ने कहा कि वर्ष 1957 से सरकारी कार्यक्रमों के लिए झंडा बनाने का कार्य हुबली का खादी ग्राम उद्योग संगठन करता आया है। हुबली में झंडा बनाने के लिए यहां संगठन 250 कर्मचारियों के साथ मिलकर काम करता है। इस संगठन ने केन्द्र सरकार के उस फैसले का विरोध किया है जिसके तहत सरकार ने तिरंगा निर्माण में पॉलिएस्टर के उपयोग की अनुमति दी है।

कुमार ने कहा कि कांग्रेस हुबली के खादी ग्राम उद्योग संगठन के साथ है। उनकी पार्टी भी केन्द्र के इस फैसले का विरोध करती है। उन्होंने कहा कि पॉलिएस्टर हम सबसे अधिक चीन से खरीदते हैं। इस निर्णय से चीन को फायदा होगा और देश के खादी उद्योग को नुकसान का सामना करना पड़ेगा। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि खादी उद्योग से देश के लगभग डेढ़ करोड़ लोग सीधे तौर पर जुड़े हैं। ऐसे में हमें खादी के बारे में सोचना चाहिए।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

पश्चिम बंगाल मे किस दल की सरकार बनेगी ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.
Close