भोपाल में शादी के लिए युवक गया था मैरिज ब्यूरो, लड़की तो नहीं मिली पर थमा दिया नोटिस

भोपाल, 10 मार्च 2021 । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने शादी करवाने मैरिज ब्यूरो पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि वह शादी के लिए एक मैरिज ब्यूरो गया हुआ था। जहां उससे लड़की की फोटो दिखाने के नाम पर 11 हजार रुपए लिए गए। मैरिज ब्यूरो वालों ने फोटो किसी दूसरी लड़की की दिखाई लेकिन जब सामने से उसने उसे देखा तो वह दूसरी लड़की थी।

ऐसे में उसने यह बात ब्यूरो को बताई तो उन्होंने समस्या का समाधान न करते हुए उसे अपने वकील की तरफ से महिलाओं को परेशान करने का नोटिस भेजकर उसकी समस्या और बढ़ा दी गई। पीड़ित ने इस पूरे मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित मनोज श्रीवास्तव राजगढ़ का रहने वाला है और पेशे से एक रेस्तरां में मैनेजर है। पीड़ित मनोज ने बताया कि मेरी मां बीमार है, बहन की शादी हो चुकी है। ऐसे में मां-बाप के कहने पर जब शादी के लिए मैंने अशोका गार्डन के मैरिज ब्यूरो के नंबर पर 21 जनवरी, 2021 को संपर्क किया।

ऐसे में ब्यूरो की संचालिका ने उन्हें मिलने बुलाया। मुलाकात और बातचीत के बाद तय हुआ कि उन्हें लड़की की फोटो और उसके परिवार की जानकारी के बदले में 11 हजार रुपए देने होंगे। इसके बाद संचालिका ने रूपये जमाकर उनसे कुछ दिन बाद बात करने को कहा। मनोज ने बताया कि उनके व्हाट्सएप पर कुछ दिन एक लड़की फोटो भी आई जो उन्हें पसंद थी। इसके बाद वह अपने साथी के साथ लड़की से मिलने के लिए तय तारीख को मैरिज ब्यूरो पहुंचे।

यहां पर सामने आई लड़की को देखकर मनोज दंग रह गए। उन्होंने बताया कि उन्हें किसी दूसरी लड़की की फोटो भेजी गई थी। इसके बाद उन्हें दूसरी लड़की दिखाई गई। मनोज ने लड़की पसंद कर ली और लड़की वाले भी तैयार हो गए। इसके बाद मिलने के लिए तारीख तय हुई। जब मनोज ने लड़की के परिवार वालों को फोन किया तो उन्होंने फोन ही नहीं उठाया। कुछ दिन बाद बात हुई तो उन्होंने अगली तारीख पर आने की बात कही।

मनोज ने कहा कि इसके बाद शादी की बात पर ब्यूरो लगातार उनसे टाल-मटोल करता रहा। जब डेढ़ महीने बाद मनोज ने मैरिज ब्यूरो फोन किया और अपनी बात बताई तो ब्यूरो की तरफ से कहा गया कि आपकी समस्या का संधान हम हफ्तेभर में करते हैं। लेकिन इससे पहले ही उन्हें एक नोटिस मिल गया।

नोटिस मैरिज ब्यूरो के वकील की तरफ से भेजा गया था, जिसमें मनोज के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा गया था कि वह अलग-अलग नंबर से महिलाओं को परेशान कर रहे हैं। नोटिस में पीड़ित को 15 दिन में माफी मांगने या फिर कोर्ट की कार्रवाई का पूरा खर्चा उठाने की चेतावनी दी गई है।

अब पीड़ित ने इस पूरे मामले में अशोका गार्डन पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

पश्चिम बंगाल मे किस दल की सरकार बनेगी ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.
Close