मंत्रिपरिषद की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 419 पद स्वीकृत, 3 साल में होगी भर्ती

हिन्दी समाचार। भोपाल में मंत्रिपरिषद की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 419 पद स्वीकृत किए गए हैं।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में मंत्रिपरिषद की बैठक में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत संचालनालय स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 419 पद स्वीकृत करने की मंजूरी दी गई। इन पदों पर भर्ती आगामी तीन वर्षों में चरणबद्ध तरीके से की जाएगी।

इसमें संयुक्त संचालक दंत स्वास्थ्य, उप संचालक दंत स्वास्थ्य के एक-एक पद तथा संभागीय कायार्लय स्तर पर उप संचालक दंत स्वास्थ्य के 7 पद और शहरी क्षेत्र में जिला चिकित्सालय में दंत विशेषज्ञ के 34 पद, दंत चिकित्सक के 46 पद, इस प्रकार कुल 89 पद निर्मित किए जाएंगे।

ग्रामीण क्षेत्र में 330 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में दंत चिकित्सकों के 330 पद निर्मित किए जाएंगे।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

पश्चिम बंगाल मे किस दल की सरकार बनेगी ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.
Close