शुजालपुर एवं मक्सी के वार्डो का आरक्षण की कार्यवाही सम्पन्न

शाजापुर। मध्यप्रदेश नगरपालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए वार्डो का आरक्षण) नियम 1994 के अधीन जिले के नगरीय निकाय-शुजालपुर एवं मक्सी के वार्डो के आरक्षण की कार्यवाही आज कलेक्टर दिनेश जैन द्वारा सम्पन्न की गई।
जनगणना वर्ष 2011 की वार्डवार जनसंख्या के आधार पर वार्डो के आरक्षण की कार्यवाही तथा वार्ड वार स्थिति से अवगत कराते हुए आरक्षण की कार्यवाही पूर्ण की गई। नगरीय निकाय-शुजालपुर में 25 वार्ड एवं मक्सी में 15 वार्ड है, जिनके लिए आरक्षण की कार्यवाही सम्पन्न हुई है।
नगरीय निकाय नगर पालिका शुजालपुर के लिए सम्पन्न हुई आरक्षण की कार्यवाही के उपरांत वार्ड क्रमांक 01 अशोक वार्ड- अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 02 जयेश्वर वार्ड- अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्रमांक 03 छत्रपति शिवाजी वार्ड- अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 04 किदवई वार्ड-अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 05 महावीर वार्ड- अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 06 तिलक वार्ड-अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 07 दयानंद वार्ड- अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड क्रमांक 08 अम्बेडकर वार्ड-अनुसूचित जाति महिला, वार्ड क्रमांक 09 रानी दुर्गावती वार्ड- अनुसूचित जाति, वार्ड क्रमांक 10 मारूती वार्ड- अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 11 महात्मा गांधी वार्ड- अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड क्रमांक 12 प्रेमचंद वार्ड- अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 13 डॉ. शंकरदयाल वार्ड- अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड क्रमांक 14 रामचंद्र चौबे वार्ड- अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 15 जवाहर वार्ड- अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 16 डॉ. राजेन्द्रप्रसाद वार्ड- अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 17 लक्ष्मीबाई वार्ड- अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 18 प्रताप वार्ड- अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 19 अरविन्द वार्ड-अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 20 महाराज अग्रसेन वार्ड- अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्रमांक 21 मोती वार्ड- अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 22 चंद्र शेखर आजाद वार्- अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्रमांक 23 शहीद भगतसिंह वार्ड- अनुसूचित जाति, वार्ड क्रमांक 24 सुभाष चन्द्र वार्ड-अनुसूचित जाति महिला तथा वार्ड क्रमांक 25 सरदार वल्लभभाई पटेल वार्ड- अनारक्षित के लिए आरक्षित किया गया है।
इसी तरह नगरीय निकाय नगरपरिषद मक्सी के लिए सम्पन्न हुई आरक्षण की कार्यवाही के उपरांत वार्ड क्रमांक 01 संजय गांधी वार्ड- अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 02 शास्त्री वार्ड-अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 03 महाराणा प्रताप वार्ड- अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्रमांक 04 सुभाष वार्ड – अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड क्रमांक 05 इन्दिरा गांधी वार्ड- अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्रमांक 06 डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड- अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड क्रमांक 07 पार्श्वनाथ वार्ड- अनुसूचित जाति, वार्ड क्रमांक 08 अम्बेडकर वार्ड- अनुसूचित जाति महिला, वार्ड क्रमांक 09 खेड़ापति हनुमान वार्ड- अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 10 जवाहर वार्ड- अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 11 महात्मा गांधी वार्ड- अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 12 तिलक वार्ड – अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 13 शिव मंदिर वार्ड- अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 14 लक्ष्मीबाई वार्ड- अनुसूचित जाति महिला तथा वार्ड क्रमांक 15 भगतसिंह वार्ड- अनारक्षित के लिए आरक्षित किया गया है।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

पश्चिम बंगाल मे किस दल की सरकार बनेगी ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.
Close