मध्य प्रदेश के दमोह में विधायक की बर्थडे पार्टी में चली गोलियां, दो की मौत

दमोह। शुक्रवार की रात जबेरा से विधायक धर्मेंद्र सिंह का जन्मदिन था, इस दौरान उनके समर्थकों ने एक कार्यक्रम रखा था। लेकिन जन्मदिन की कार्यक्रम में हड़कंप उस वक्त मच गया, जब वहां गोली चल गई। गोली चलने से दो लोगों की मौत भी हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय विधायक वहां मौजूद नहीं थे, वे पहले ही वहां से जा चुके थे।

मामले की जानकारी देते हुए नोहटा थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि घटना नोहटा थाना क्षेत्र के वनवार चौकी खेर माता मंदिर के पास की है। बताया जा रहा है कि समर्थकों की तरफ से वहां जबेरा से विधायक धर्मेंद्र सिंह का जन्मदिन की पार्टी आयोजित की गई थी। जिसमे विधायक 7 बजे पहुच गए थे। हालांकि, घटना के समय विधायक वहां नहीं थे, वह रात करीब 8 बजे वहां से जा चुके थे। जबकि यह घटना शुक्रवार रात्रि करीब 10 बजे की है।

कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रतिनिधि अरविंद जैन, कल्याण सिंह नाम के शख्स को गालियां बकने लगा। जिसके बाद झगड़े को शांत कराने पड़ोसी मोनू (30) वहां पहुच गया। तभी किसी ने गोली चला दी और मोनू और अरविन्द जैन दोनों लोग घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि दो पक्षों में विवाद हुआ था, इसी दौरान गोली चल गई। गोली किसने और क्यों चलाई ? इस बारे में गहनता से जांच की जा रही है। साथ ही मामले की जांच में यह भी पता चला है कि मृतकों में शामिल विधायक प्रतिनिधि अरविंद जैन का नाम वनवार चौकी में पुरानी हिस्ट्रीशीटर गुंडा सूची में दर्ज है और उसके खिलाफ जिला वदल की कार्यवाही कलेक्टर के समक्ष जारी थी।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

पश्चिम बंगाल मे किस दल की सरकार बनेगी ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.
Close